Bokaro: एलपीजी गैस लदा टैंकर पलटा, एक की मौत

बोकारो : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बोकारो टाटा मुख्य मार्ग कुरा इजरी नदी के पास एलपीजी गैस टैंकर पलट गया.

घटना में एक व्यक्ति की मौत टैंकर के नीचे दबने से हो गई.

जबकि चालक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हैं.

वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से मलवे में दबे व्यक्ति को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस जुट गई.

खबर के मुताबिक सड़क किनारे गुमटी चलाने वाला व्यक्ति नीचे दबा हुआ है.

tanker1 22Scope News

बालीडीह आ रहा था टैंकर

मौके पर पुलिस के कई पदाधिकारी और डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार, अंचल पदाधिकारी दिलीप कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंच चुके है. टैंकर के नीचे दबे व्यक्ति को निकालने का काम शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि टाटा से टैंकर गैस लेकर बोकारो के बालीडीह आ रहा था. तभी एक जानवर को बचाने के दौरान चालक अनियंत्रित होकर गुमटी से टकरा गया.

लोगों के सहयोग से पुलिस ने किया रेस्क्यू

वहीं दुकान चला रहे 27 वर्षीय बुधन गोप नामक व्यक्ति टैंकर के नीचे दब गया. जो योगीडीह गांव का निवासी है. देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों भीड़ जमा हो गई. जिनके सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया गया. अधिकारियों के नेतृत्व में गाड़ी को सीधा करने के लिए हैडरा मशीन मंगवाया गया. इस बाबत मृतक के पिता जोगन गोप ने बताया कि बेटा दुकान में बैठा हुआ था तभी गाड़ी आकर टक्कर मार दिया. जिससे वह गाड़ी में दब गया.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img