Bokaro Murder : हजारीबाग के असिस्टेंट अकाउंटेंट की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या…

Bokaro Murder : बोकारो जिला के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकरपुर पंचायत में पिंटू कुमार नायक नामक शख्स की बीती रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने घर में सो रहे पिंटू कुमार नायक को दो गोली मारी। एक गोली बायें कनपटी पर तथा दूसरी गोली सीने में मारी। घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

कीब min 1 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : बाइक को बचाने में बीच सड़क पर पलटी स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे मजदूर नेता… 

Bokaro Murder : हजारीबाग ट्रेज़री में असिस्टेंट अकाउंटेंट पर कार्यरत थे

Bokaro Murder : घटना के बाद शोकाकुल परिजन
Bokaro Murder : घटना के बाद शोकाकुल परिजन

मृतक पिंटू कुमार नायक करीब एक डेढ़ वर्ष पूर्व हजारीबाग जिला के ट्रेज़री में बतौर असिस्टेंट अकाउंटेंट पर बहाल हुए थे। पिंटू रविवार को छुट्टी होने के कारण अपने घर मधुकरपुर के ऊपर टोला में घर पर सो रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे दो लोग छत से होते हुए घर में घर में घुसे और पिंटू की गोली मार दी। आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे पिंटू कुमार नायक के पिता सकुल साव की नींद खुली।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : कई घरों से लाखो का सामान उड़ाने वाले दो धराए, कई सामान जब्त… 

ूा min 1 22Scope News

जबतक वे पिंटू के कमरे पर पहुंचे तब दो लोगों को छत की ओर भागते हुए देखा। मां बगल के कमरे में ही सोई थी। घटना की सूचना पाकर कसमार थाना मौके पर पहुंंची। गंभीर रुप से ज़ख्मी पिंटू को जरीडीह अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...