Bokaro News: DMFT न्यास परिषद में बैठक के दौरान हंगामा, सांसद ने पूर्व DC पर लगाए गंभीर आरोप

Bokaro News: बोकारो में शनिवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) न्यास परिषद की बैठक तीखे आरोप-प्रत्यारोप और भारी हंगामे के बीच सम्पन्न हुई. बैठक में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पिछले कुछ महीनों से चर्चित DMFT मामले में गिरिडीह के सांसद ने पूर्व उपायुक्त विजया जाधव राव पर सीधे तौर पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि DMFT की सभी योजनाओं का फॉरेंसिक ऑडिट जरूरी है, क्योंकि ‘पूरी लूट हुई है’ और कई कामों में भारी वित्तीय अनियमितता दिखाई देती है.

Bokaro News: गैर-जरूरी योजनाओं को दी गई मंजूरी: सांसद

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दावा किया कि जेम पोर्टल के नियमों को दरकिनार कर बाजार दर से अधिक कीमतों पर खरीदारी की गई. ‘दो करोड़ की इमारत तीन करोड़ के पेंटिंग में बदल गई,’ सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई गैर-जरूरी योजनाओं को स्वीकृति दी गई. जबकि जनहित के कार्यों की अनदेखी की गई. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने यह भी कहा कि टेंडर प्रक्रिया गलत तरीके से अपनाई गई और कई जगह DMFT फंड का भुगतान नियमों के विरुद्ध किया गया.

Koderma News: शादी की शहनाई की जगह घर से निकल रही है रोने की आवाज, जानें दूल्हा कहां है लापता

Bokaro News: सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दी चेतावनी

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सीसीएल क्षेत्र में बिना NOC के सड़क निर्माण और DMFT फंड से किए गए भुगतान पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मांग की कि जब तक पूरी जांच पूरी न हो, तब तक सभी मौजूदा योजनाओं को तत्काल प्रभाव से रोका जाए. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर अब भी भुगतान किया गया तो वर्तमान अधिकारी भी दोषी माने जाएंगे,’

Bokaro News: हंगामे और आरोपों के बीच समाप्त हुई बैठक

बैठक के दौरान सांसद सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नाराजगी जताई, जिसके कारण माहौल कई बार गरमाया. सांसद ने आरोप लगाया कि पिछली योजनाओं की ऑडिट रिपोर्ट और चयन सूची आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मीडिया के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, ‘पूर्व DC विजय जाधव को ही मैं पूरा मास्टरमाइंड मानता हूं. मामला हाई कोर्ट गया है और जरूरत पड़ी तो हम भी हाई कोर्ट जाएंगे.’ पूरी बैठक भारी हंगामे और आरोपों के बीच समाप्त हुई, जिसमें DMFT संचालन की पारदर्शिता को लेकर गंभीर प्रश्न उठे. बोकारो से चूमन की खबर…

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...