Bokaro : निर्दयी सुसराल, दूधमुंहे बच्चे को लेकर दरवाजा खटखटाती रही महिला, यह है मामला…

Bokaro : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी में उस वक्त एक घर के बाहर हंगामा होने लगा जब एक विवाहिता अपने बच्चे को लेकर घर का दरवाजा खटखटाती रही पर ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ दरवाजे के बाहर ही धरने पर बैठ गई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : और यहां विधवा महिला ने मांग ली इच्छामृत्यु, जाने क्या है वजह… 

2 साल पहले हुई थी शादी

दरअसल मामला यह है कि बीटीपीएस की रहने वाली प्रियंका कुमारी की शादी कुंवर सिंह कॉलोनी के बबलू सिंह के साथ 2022 में हुई थी। शादी में बकायदा 10 लाख रुपए दहेज देकर शादी कराया गया था। पीड़िता के अनुसार पति, ससुर संग सभी परिवार के लोग इसके बावजूद मिलकर उसे प्रताड़ित करते थे।

दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है

इसलिए जान बचाने को लेकर मैं अपने मायके चली गई। आज जब अपने मायके कुंवर सिंह कॉलोनी रहने आई तो ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। पीड़िता का कहना है कि हमें प्रताड़ित कर दहेज की मांग की जाती रही है।

ये भी पढ़ें- Love Affair : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने ऐसे पीटा कि…वीडियो वायरल 

पीड़िता की मां ममता देवी ने बताया कि 3 घंटे से हम लोग दरवाजे पर खड़े हैं, लेकिन दरवाजा नहीं खोला जा रहा है। शादी के समय हमने 10 लाख रुपया दहेज दिया है लेकिन दहेज लोभियों ने चार चक्का गाड़ी की मांग कर रहे हैं। वहीं पीड़िता प्रियंका प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img