Bokaro : इस धरती को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा-बोकारो में गरजे योगी…

Bokaro : 24 वर्ष पहले अटल बिहारी बाजपेई ने झारखण्ड बनाया था तो झामुमो, कांग्रेस ने विरोध किया था। इस बार कमल छाप पर वोट देकर एनडीए प्रत्याशियों को जिताये। बोकारो विधानसभा क्षेत्र से बिरंची नारायण के पक्ष में वोट मांगते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उर्फ़ बुलडोजर बाबा ने बोकारो के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान मे महती चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा।

Bokaro : मोदी के नेतृत्व में हम नया भारत देख रहे है

उन्होंने कहा कि झामुमो के मंत्री आलमगीर आलम के घर से करोड़ो रूपये मिले थे। नोटों के मशीन फेल हो गये थे, लेकिन नोटों का पहाड़ खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हम नया भारत देख रहे है। नया भारत बना है, पाकिस्तान यदि भारत मे घुसपैठ करता है तो हमारे सैनिक उन्हें जहनुम भेज देते है।

उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबो को मोदी ने मुफ्त राशन दिया है। 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाया है। उन्होंने कहा जब विपक्ष की सरकार थी तब उन्होंने कुछ नहीं किया। आज कांग्रेस के नेता ने बयान दिया है कि घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देंगे। भाजपा ने झारखंडियो को 500 रूपये में सिलेंडर तथा मुफ्त में दो सिलेंडर देने का एलान किया है।

इस धरती को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा

रोटी, बेटी का सवाल खतरे में है। उन्होंने कहा कि इस धरती को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा। 2017 के पहले उत्तरप्रदेश का भी हाल यही हुआ था लेकिन आज देखिए यूपी के लोग सकून में है। चूंकि आपराधिक घटनाओ का अंजाम देने के उनकी यूपी मे शवयात्रा निकलती है।

उन्हें मालूम है इस धरती को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर नगर बन गया। योगी आदित्यानाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। उन्होंने कहा कि बोकारो से बिरंची नारायण, तथा चन्दनकियारी से अमर कुमार बाउरी को जिताइये और बीजेपी की सरकार बनाइए।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!