गिरिडीह में बोलेरो ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, छात्रा की मौत

गिरिडीह. जिल में सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना करमजोड़ा मोड़ के पास की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय तृप्ति भाग्यश्री और घायल की पहचान युवराज सिंह के रूप में हुई है।

गिरिडीह में हादसे में छात्रा की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, देवघर रोड में डाकबंगला और करमजोड़ा मोड़ के पास आज बोलेरो ने दो स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गयी है, जबकि उसके साथ एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

bhawna 10 22Scope News

बताया जा रहा है कि छात्रा तृप्ति भाग्यश्री और उसका दोस्त युवराज सिंह स्कूटी से अपने दोस्त सोनू कुमार के घर उसके जन्मदिन मनाने आ रहे थे। इसी दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गये। इसमें छात्रा की मौत हो गयी। वहीं घायल का अस्पातल में इलाज चल रहा है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!