मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने 2005 के बम धमाके का मास्टरमाइंड नक्सली रामप्रवेश बैठा को गिरफ्तार किया है। मधुबन थाने की पुलिस ने रामप्रवेश बैठा उर्फ सतीश को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। नक्सली रामप्रवेश बैठा का बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का नक्सली एरिया कमेटी का सदस्य रहा है। 2005 में मधुबन में नक्सली बम धमाके का यह मुख्य आरोपी है। मोतिहारी पुलिस को 20 वर्षों से इसकी तलाश थी। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े : Breaking : Patna में क्राइम अनकंट्रोल, दिनदहाड़े भीषण लूट
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट