पटना: बिहार में शिक्षा विभाग छात्रों के शिक्षा को लेकर लगातार नई कोशिशें कर रही है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर छात्रों के बीच पुस्तक वितरण का निर्देश जारी किया है। मामले में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को कहा है कि 1 अप्रैल से ही शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। कक्षा 1 से 8 तक छात्रों के बीच पुस्तक वितरण के लिए बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के द्वारा सभी प्रखंड तक पुस्तकें पहुंचा दी गई है। Book Book Book Book Book
अब इस पाठ्य पुस्तक का वितरण 28 अप्रैल से 2 मई के बीच में वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। एसीएस ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में समारोहपूर्वक पुस्तक वितरण किया जाये जिसमें बच्चों के अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। पुस्तक वितरण कार्य का डॉक्यूमेंटेशन अलग पंजी में संधारित किया जाये। पुस्तक वितरण समारोह के फोटो भी संधारित कर रखे जाएं। इसके साथ ही एसीएस ने निर्देश दिया है कि पुस्तक वितरण के पहले ही सभी पुस्तकों की गुणवत्ता जांच की जाये एवं प्रतिदिन शाम 5 बजे से पहले जिला स्तर पर पुस्तक वितरण समारोह का प्रतिवेदन समेकित रूप से टेक्स्टबुक कार्यालय को उपलब्ध कराया जाये।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– भारत में 16 YouTube चैनल पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, 3 सोशल मीडिया…
पटना से महीप राज की रिपोर्ट



















