रद्द होगी BPSC की परीक्षा या…, हाई कोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई…

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा मामले में मंगलवार को पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। मामले में परीक्षा रद्द कर दुबारा आयोजित करवाने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। दायर याचिका की सुनवाई करते हुए बीते 16 जनवरी को जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की बेंच ने किसी भी प्रकार की रोक लगाने से इंकार कर दिया था साथ ही बीपीएससी को 30 जनवरी तक सारे आरोपों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी जिसपर जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल के छुट्टी पर चले जाने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। दुबारा 4 फरवरी को जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल उपस्थित थे लेकिन समय के अभाव की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब उम्मीद है कि मामले में मंगलवार 11 फरवरी को दुबारा सुनवाई हो सकती है। बता दें कि बीते 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दौरान राजधानी पटना में स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया था।

मामले में बीपीएससी ने एक परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर पटना के 22 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की लेकिन अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा आयोजित की जाये। इस मांग के साथ अभ्यर्थियों ने पटना में धरना प्रदर्शन भी किया और अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन को कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला। मामले में अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की जिसकी सुनवाई कल संभव है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    School में एक साथ 43 बच्चे हो गए बीमार, ग्रामीणों ने HM को बना लिया बंधक फिर…

BPSC BPSC BPSC

BPSC </span

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...