BPSC पर हाई कोर्ट में सुनवाई टली, ये है वजह….

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसकी आज सुनवाई होनी थी। बताया जा रहा है कि जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल आज छुट्टी पर हैं इसलिए आज की सुनवाई भी टल गई है।

मामले में 16 जनवरी को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की बेंच ने बिहार सरकार से 30 जनवरी तक जवाब मांगा था और सुनवाई की अगली सुनवाई 31 जनवरी को मुकर्रर की गई थी। 31 जनवरी को भी जस्टिस छुट्टी पर थे जिसकी वजह से सुनवाई नहीं हो सकी थी उसके बाद अगली सुनवाई की तिथि 4 फरवरी को तय की गई थी। 4 फरवरी को भी जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल छुट्टी पर हैं जिसकी वजह से एक बार फिर सुनवाई टल गई।

बीपीएससी मामले में अगली सुनवाई की तिथि अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द कर दुबारा आयोजित करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं और लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीपीएससी के विरोध में अभ्यर्थियों का समर्थन कई राजनीतिक दलों ने भी की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    2030 तक भारत का E-Commerce निर्यात होगा 200 बिलियन डॉलर, दरभंगा में ई-कॉमर्स निर्यात

BPSC BPSC BPSC

BPSC </span

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...