Advertisment

BPSC शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण : मंत्री समीर महासेठ ने 1363 लोगों को दिया पत्र

नवादा : नवादा आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति गांधी मैदान में दिया जा रहा है। नवादा के हरिश्चन्द्र स्टेडियम में जिला के प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ उद्योग विभाग अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। जिला प्रशाशन इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ा था। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री महासेठ ने कहा कि बिहार की महागठबंधन की सरकार बिहारवासियों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने आज इतिहास कायम किया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज एकसाथ शिक्षा विभाग में शिक्षकों की एक लाख से ऊपर नियुक्ति पूरी पारदर्शिता के साथ बीपीएससी के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि नवादा जिला में 2984 रिक्ति के विरुद्ध 1863 लोगों का चयन हुआ जिसे आज नियुक्ति पत्र दिया गया।

उन्होंने नियुक्त शिक्षकों और उनके परिवार को बधाई और शुभकामना देते हुए उन्होंने एक सलाह भी देते हुए कहा कि जिस तरह अपनी प्रतिभा को निखारकर आप शिक्षक बने जिसे बनाने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण थी। उसी तरह आपलोग भी उस भूमिका को ईमानदारी से निभाते हुए भावी पीढ़ी को प्रतिभावान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार सृजनात्मक बिकास में सहयोग देंगे।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...