पटना : बीपीएससी (BPSC) के खिलाफ 26 नवंबर को महाआंदोलन होगा.
छात्र नेता दिलीप कुमार ने चेतावनी दी है. उन्होंने बीपीएससी के द्वारा प्रश्नपत्र में धांधली को लेकर
छात्र नेता ने आवाज को बुलंद किया. छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि
पीएसी के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को पद से हटाया जाए और जो आयोग बनाया गया है
उस आयोग में तमाम लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है. सबकी मिलीभगत से यह गड़बड़ियां हो रही है.

नए आयोग की गठन करें सीएम नीतीश
दिलीप कुमार ने कहा कि सिलेबस से बाहर का प्रश्न पूछा जा रहा है. आयोग यह बताएं कि यह कौन सी सिलेबस का प्रश्न है. दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि मुख्यमंत्री नए आयोग की गठन करें और 67वीं बीपीएससी की जांच नए आयोग से कराएं. अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा.

BPSC: आयोग से पूछे कई सवाल
छात्र नेता ने कहा कि 29 नवंबर को बीपीएससी कार्यालय के बाहर महाआंदोलन होगा. 67वीं बीपीएससी के अभ्यर्थी इस आंदोलन में शामिल होंगे. उन्होंने पूछा कि 9 प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया, कहां है यह 9 प्रश्न का उत्तर. किस सिलेबस में है. आयोग हमें भी बताएं. क्वेश्चन का आंसर गलत दिया गया जो किस किताब में है, आयोग बताएं.
BPSC: दिलीप कुमार ने सीट बेचने का लगाया आरोप
छात्र नेता ने मांग किया है कि बीपीएससी 9 नंबर कम करके कट ऑफ रिजल्ट जारी करें. जो एक्सपर्ट है, उन्हें बदलिए. हर बार गलत आंसर दे रहे हैं. कई बार हमलोगों से सोर्स मांगा जाता है हम लोग सोर्स भी देते हैं. बीपीएससी के द्वारा सेटिंग करा कर बैठाया जाता है. ये जांच का विषय है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बीपीएससी के अंदर कौन दोषी है. उन्होंने सीट बेचने का आरोप लगाया है.
रिपोर्ट: राजीव कमल

















