ब्रांडेड विदेशी नकली शराब, महंगी कारों की सीट व डिक्की में तहखाना बनवा कर बिहार कर रहें थे तस्करी

रांची: 22 दिसंबर को चुटिया थाना पुलिस ने 3.45 बजे एक कार को पकड़ा था उस कार में 320 बोतल ब्रांडेड विदेशी शारब मिली थी। कार और शराब के  साथ एक चालक सूरज कुमार वर्मा को पुलिस ने पकड़ा था।

वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति राहुल भागने में सफल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार सूरज कुमार वर्मा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

उसने बताया है कि पकड़ी गई 320 बोतल शराब नकली है। उसे रांची के पंडरा और कटहल टोली के बीच में तैयार किया जाता है।

पंडरा में बनती है ब्रांडेड विदेशी नकली शराब, महंगी कारों की सीट व डिक्की में तहखाना बनवा कर बिहार ले जाते हैं तस्कर नकली शराब बनाने वाले गिरोह का मास्टर माइंड संजय नाम का व्यक्ति है। वही नकली विदेशी शराब बना कर देता है, जिसे वे लोग बिहार में मोटी कीमत पर सप्लाई करते हैं।

चुटिया थाना में तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों सूरज कुमार वर्मा, फरार राहुल और मास्टर माइंड संजय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पुलिस को गिरफ्तार सूरज ने दोनों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए हैं, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार सूरज वर्मा ने यह भी बताया है कि मास्टर माइंड संजय महंगी गाड़ियों को मॉडिफाइड करवा कर उनमें तहखाना बनवाता है।

ताकि ना पुलिस को और ना ही किसी अन्य व्यक्ति को उन पर शक हो। पकड़ी गई होंडा सिटी कार में भी उसने सीट और डिक्की को मॉडिफाई कर ऐसा बनवाया था कि बाहर से देखने पर लगता ही नहीं था कि उसके अंदर भी कुछ हो सकता है। गिरफ्तार सूरज वर्मा डालटनगंज का रहने वाला है।

वर्तमान में लोटा फैक्ट्री के पास रहता है। उसने बताया कि संजय ही नकली शराब और गाड़ी उपलब्ध कराता है। वह गाड़ी में शराब भरकर लाता है और पंडरा के पास हमें सौंपता है, जिसे लेकर बिहार पहुंचाते हैं।

Saffrn

Trending News

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img