रांची: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिदेशालय के प्रतिष्ठित संस्था कावा के तत्वावधान में केन्द्रीय कावा अध्यक्षा के मार्गदर्शन में महिला दिवस के अवसर पर, समूह केन्द्र, रांची में बल के शहीदों के वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
संगीता लाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कावा रांची के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में 25 वीर नारियों और उनके आश्रितों को उपहार स्वरूप बजाज इंडक्शन चूल्हा और मिक्सर देकर उन्हें सम्मानित किया गया।लंच के दौरान अनौपचारिक वार्ता के द्वारा उन सभी की समस्या और सुझाव को समझा गया।
उनके यथोचित सम्मान के साथ रांची शहर स्थित, विधानसभा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और जगन्नाथ मंदिर का भ्रमण कराया गया।
इस कार्यक्रम में वीर नारियों के अलावा क्षेत्रीय कावा उपाध्यक्षा सहित 100 सदस्यों ने भागीदारी सुनिश्चित की। महानिदेशालय के इस पहल की हर स्तर पर सराहना हुई है ।
सभी वीर नारियों में भी काफी उत्साह था और उन्होंने बताया कि इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम अपने घर के किसी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।


















