विजय दिवस पर बिहार भाजपा ने किया वीर योद्धाओं और शहीद के परिजनों को सम्मानित

पटना : विजय दिवस के पावन पर्व पर बिहार भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित अन्य नेताओं ने 1971 के वीर योद्धाओं और शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित विजय दिवस सह शहीद परिवारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि एक समय था जब हमारे सरहद की सेवा में लगे सैनिकों के पास सही ढंग के जूते नहीं थे। हम हथियारों के लिए दूसरे देशों की ओर देखा करते थे लेकिन आज भारत की सेना न केवल आधुनिक शस्त्रों से लैस है बल्कि अन्य देशों की सेना के लिए हम हथियार बेच भी रहे हैं।

उन्होंने अपने पिता शकुनी चौधरी जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तीनों युद्ध लड़े जिसके संस्मरणों को वे सुनाते रहते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना देश के सम्मान की प्रतीक है। देश पर जब जब विपदा आई तो सैनिकों ने खून देने का काम किया। उन्होंने बजरंगबली से सेना की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह बजरंगबली समुद्र लांघ कर लंका में जाकर आग लगाई थी उसी प्रकार भारत के जांबाज पाकिस्तान में घुस कर अब मार रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि रोज रोज हारने के बाद भी पाकिस्तान सुधर नहीं रहा है। उसकी मार खाने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के आशीर्वाद से आज देश को ऐसा पीएम मिला है, जो लगातार सैनिकों के सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सेना को खुला हाथ छोड़ दिया गया है।

इस समारोह में सम्मानित होने वाली वीर नारियों में मनीमाला देवी, रीता देवी, समिता देवी, मीता देवी प्रमुख रही। इसके अलावा सैकड़ों वीर नारियों और वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कहते हैं कि आज प्रधानमंत्री सैनिकों के सम्मान के लिए लगातार काम कर रहे। आज देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष शाही जबकि संचालन मनोज कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानियां, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी पूर्व मेजर जनरल प्रकाश चंद्रा, प्रदेश संयोजक आशुतोष शाही, सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह, संजय ठाकुर, राकेश रौशन, सुनील सिंह, उपेंद्र सिंह और मनोज कुमार उपस्थित रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...