Breaking : BJP के 2 सांसद हुए बागी

Breaking : BJP के 2 सांसद हुए बागी

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

बता दें कि भाजपा के दो सांसद बागी हो गए हैं। मुजफ्फरपुर से अजय निषाद और सासाराम से छेदी पासवान बागी हुए। टिकट करने के बाद नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। आज यानी मंगलवार को दोपहर 12 बजे दिन में नई दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के प्रभारी मोहन प्रकाश कांग्रेस, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद और सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। मुजफ्फरपुर से अजय निषाद और सासाराम से छेदी पासवान कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़े : बिहार के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Share with family and friends: