दिनदहाड़े गोलीबारी में युवक घायल, युवक के बयान से पुलिस असंतुष्ट

सीतामढ़ीः मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसवरिया मुहल्ले में दिन दहाड़े एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. युवक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव निवासी हिमांशु कुमार झा के रूप में की गई है. घटना के बाद दो युवक ने उसे नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल हिमांशु ने बताया कि वह वर्तमान में गांव में रहता है. उसके पापा मुम्बई में काम करते है.

गोलीबारी की घटना पर नगर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने घायल युवक से पूछताछ किया. हालांकि पुलिस पूछताछ से संतुष्ट नहीं दिख रही थी. युवक के जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं दिख रही है. वहीं हॉस्पिटल में उपस्थित कुछ लोगों ने उन युवकों के कमर में पिस्टल भी देखा था जो दबी जुबान चर्चा कर रहे थे.

रिपोर्ट-अमर नाथ सहगल

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...