पटना : राजनीतिक गिलयारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बजट सत्र को लेकर बिहार विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही चल रही है। इस बीच कांग्रेस के तीन विधायक सुबह से अभी तक सदन नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस के तीनों विधायक नीतू सिंह, मनोज प्रसाद सिंह और विजय शंकर दुबे सुबह से सदन नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस में फिर टूट हो सकती है। बता दें कि कल कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विवेक रंजन की रिपोर्ट