Breaking : JDU के भोज में शामिल हुए 41 विधायक

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के सरकारी आवास पर आज भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार इस भोज कार्यक्रम में 41 विधायक पहुंचे। गंगेसगवर साह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं जबकि संजीव बाहर है आज देर शाम तक पटना आ जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। जदयू के भोज में आठ विधायक अभी तक नहीं पहुंचे हैं। नीतीश कुमार के चेहरे पर तनाव दिखा। मात्र चार मिनट ही रुके फिर निकल गए। बता दें कि जदयू के कुल 45 विधायक हैं।

बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद 12 फरवरी को विधासनभा में फ्लोर टेस्ट होना है। इन सबके बीच सभी पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजूट रख रही है। भाजपा के सभी विधायक बोधगया पहुंच गए हैं। वहीं राजद ने भी दोपहर तीन बजे विधायक दल की बैठक बुलायी है। वहीं कांग्रेस पार्टी अपने सभी विधायकों को लेकर हैदराबाद गई है। एनडीए के नेता कह रहे हैं कि हम सब एकजूट है। वहीं विपक्षी पार्टी कह रही है कि सरकार बहुमत नहीं ला पाएगी।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...