Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Lohardaga: पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Lohardaga: जिला अंतर्गत कैरो थाना क्षेत्र के खरता पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुल के टूट जाने से क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।Lohardaga: पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल कैरो प्रखंड को कई गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी सभी प्रभावित हैं। वाहन तो दूर, अब पैदल पार करना भी जोखिम भरा हो गया है।Lohardaga: ग्रामीणों में भारी आक्रोश स्थिति की गंभीरता...

सतीश शाह : हँसी के जादूगर का अंत, लेकिन उनकी यादें अमर रहेंगी

मुंबई, 25 अक्टूबर 2025: भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न की दुनिया में अपनी अनोखी हास्य-शैली से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम साँस ली। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से किडनी से जुड़ी जटिलताओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत और प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। हास्य कलाकारों की नई पीढ़ी के लिए सतीश शाह एक जीवित प्रेरणा थे — जिन्होंने कॉमेडी को क्लास में बदल दिया।सतीश शाह का अभिनय...

नीतीश में गृह जिले में गरजे शाह, कहा- आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया और मुंगेर के बाद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी सभा में गरज रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण की प्राप्त की थी। यहीं पर नालंदा का विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुमारगुप्त ने बनाया था। जिसको 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था। जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से छह माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उड़ता रहा था। ये विनाश का काम बख्तियार खिलजी...

Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला…

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Breaking

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज रांची की सड़कों पर “संविधान बचाओ” जैसे नारों से भरे पोस्टर लगे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस को खुद अपने अतीत पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।”

ये भी पढ़ें- Breaking : एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए कांके थाना प्रभारी…

Breaking : कांग्रेस ने हमेशा संविधान का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए किया है

मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया है और जब-जब मौका मिला, उसे तोड़ा-मरोड़ा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी संविधान की प्रति को जेब में लेकर चलती है, लेकिन उसे दिल से नहीं मानती। इमरजेंसी के दौर में तो उन्होंने लोकतंत्र की सभी मर्यादाएं ताक पर रख दी थीं।”

ये भी पढ़ें- Latehar में नक्सलियों का तांडव, CMPDI साइडिंग में कई वाहनों को फूंक डाला… 

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई थी और तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सभी शक्तियाँ अपने पास केंद्रित कर ली थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उस दौर को भूल जाना चाहिए, जब विरोध करने वाले नेताओं को जेल में डाल दिया गया था?

ये भी पढ़ें- Aadhar Card को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, होने जा रही है ये व्यवस्था… 

कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान में बदलाव किए

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान में बदलाव किए। उन्होंने शाहबानो मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद कांग्रेस ने उसे पलटने के लिए संविधान में संशोधन किया, जो संविधान की आत्मा के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सरकार ने यह कदम केवल तुष्टीकरण की राजनीति के लिए उठाया था।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : पहले करते रेकी फिर उड़ा ले जाते पैसा, बिहार का कोढ़ा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार… 

मरांडी ने गांधी परिवार पर भी आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संविधान के साथ लगातार खिलवाड़ करने का रहा है। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ संविधान की अवमानना नहीं, बल्कि उसकी हत्या के बराबर है।”

कांग्रेस को पहले देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए

झारखंड की राजनीति के संदर्भ में बाबूलाल मरांडी ने हफीजुल अंसारी के विवादित बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि “हमारे लिए सरिया संविधान से ऊपर है।” मरांडी ने सवाल उठाया कि जब ऐसे नेता सरकार में शामिल हैं और कांग्रेस भी उस सरकार का हिस्सा है, तो क्या कांग्रेस उस बयान से सहमत है? उन्होंने कांग्रेस से इस पर खुलकर जवाब देने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पहले दोस्त बना फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपए समेत कीमती समान ले उड़ा शख्स… 

अंत में मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, तभी उसे संविधान बचाने की बात करने का नैतिक अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब कांग्रेस के दोहरे मापदंडों को समझ चुकी है और उसे हर मंच पर जवाब दे रही है।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

 

Related Posts

Ranchi Electricity Update: छठ Mahaparv के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और...

रांची में छठ महापर्व के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सभी बड़े मरम्मत कार्य रोक, 24 घंटे ड्यूटी और स्पेशल कंट्रोल रूम...

Jharkhand Education News: 1200 ज़रूरत-आधारित सहायक प्रोफेसरों की भर्ती रुकी ,...

झारखंड के छह सरकारी विवि में 1200 Need-Based Assistant Professors की नियुक्ति पर नौ महीने से रोक, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई...

Jharkhand ED News: टेंडर कमीशन घोटाले में संजीव लाल की पत्नी...

झारखंड ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में संजीव लाल की पत्नी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ चौथा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। ₹37 करोड़ जब्त।Jharkhand...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel