Breaking : एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए कांके थाना प्रभारी…

Breaking

Ranchi : कांके थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की है। कांके थाना प्रभारी सुशील कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब प्रकाश रजक को कांके थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पहले दोस्त बना फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपए समेत कीमती समान ले उड़ा शख्स… 

Breaking : विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना
Breaking : विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना

इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांके क्षेत्र में हाल ही में चोरी, लूट और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ने लगी थी। शिकायतों और घटनाओं की समीक्षा के बाद रांची एसएसपी ने यह निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : पहले करते रेकी फिर उड़ा ले जाते पैसा, बिहार का कोढ़ा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार… 

Breaking : प्रकाश रजक को बनाया गया नया प्रभारी

इसी क्रम में एक और तबादला करते हुए रणविजय शर्मा को तमाड़ थाना भेजा गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किया गया है।

जत98 22Scope News

ये भी पढ़ें- Latehar में नक्सलियों का तांडव, CMPDI साइडिंग में कई वाहनों को फूंक डाला… 

नए थाना प्रभारी प्रकाश रजक को कानून व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर थाना प्रभारी को जवाबदेह बनाया जाएगा।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...