Commercial Advertisment

Breaking : ADJ कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 लोगों को आजीवन कारावास की सजा

बेगूसराय : एडीजे कोर्ट मंझौल ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। हत्या एवं अपहरण के मामले में सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। एडीजे डॉ. दिनेश प्रधान ने 12 मार्च को चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या 118/ 11 में हत्या एवं अपहरण के मामले में करोड़ निवासी सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा पाए गए अभियुक्तों नरेश सहनी, राम उदगार सहनी, रेशमी सहनी, भरत सहनी, रामाशीष सहनी, चंदन सहनी और बीसो सहनी शामिल हैं।

अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार ने कुल 11 गवाहों की गवाही कराई। सजा के बिंदु पर अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार ने अधिकतम सजा की मांग की। कावर क्षेत्र में भूमि विवाद के इस मामले में दो लोगों की हत्या तथा एक व्यक्ति के अपहरण के बाद आज तक उसका कुछ ट्रेस नहीं मिला है। सूचक भूस्वामी एस एम ताजबर बारो बरौनी निवासी मकई की बाली तोड़ने को लेकर विवाद में दो लोगों की हत्या तथा एक व्यक्ति आज तक लापता है।
भू-स्वामी के दो व्यक्ति की हत्या तथा एक व्यक्ति को लापता कर दिया गया था जिसका आज तक कोई ट्रेस नहीं मिला।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...