पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी रणक्षेत्र में पूरी तरह से उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो चुका है। वहीं दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बिहार राज्य परिषद कांग्रेस कमिटि के सदस्य अजय सुंह टून्नू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अजय सिंह टून्नू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेज दिया है।
बिहार राज्य परिषद कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय सिंह टुन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से वह काम कर रहे थे लेकिन उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पिछले एक साल से उनसे कोई बातचीत भी नहीं किया है। अजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जो सीटों का बंटवारा हुआ है। जो भी नौ सीट कांग्रेस को मिली है उसमें एक भी सीट कांग्रेस नहीं जीतने जा रही है।
उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस आरजेडी की बी टीम बनकर बिहार में काम कर रही है। कांग्रेस पूरी तरीके से बिहार में कमजोर हो गई है। यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के से इस्तीफा दिया है। अपने सिर्फ नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे को त्यागपत्र दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पर आरोप लगाया है कि वह उनसे ना बात करते हैं ना किसी का कॉल उठाते हैं। पिछले एक साल से उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से कोई बातचीत नहीं हुई है। अजय सिंह टुन्नू ने दावा किया है कि सभी नौ सीट जो कांग्रेस को मिली है उसमें से किसी भी एक सीट पर कांग्रेस की जीत नहीं होगी।

यह भी पढ़े : Breaking : दिल्ली तलब हुए बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















