Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए आजसू की पहली सूची जारी, जानिए कितने उम्मीदवारों को दिया टिकट

रांची. बड़ी खबर झारखंड की सियासत से आ रही है। आजसू ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आजसू प्रमुख सिल्ली से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि कल ही भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था।

आजसू से इन्हें मिला टिकट

आजसू ने जिन आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनमें सिल्ली से सुदेश कुमार महतो, रामगढ़ से सुनिता चौधरी, गोमिया से लंबोदर महतो, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो, ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ से अजहर इस्लाम को टिकट दिया गया है।

बता दें कि, एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है। इसकी घोषणा झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी थी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद थे।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img