Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज चंपई सोरेन अपमान योजना की शुरुआत की है। चंपई जी की पीड़ा उनके एक्स पोस्ट पर स्पष्ट है। कैसे उनको योजनाओं को प्रारंभ करने, नियुक्ति वितरण से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रोका गया।
आगे उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री पाकुड़ के गायबथान में मुख्यमंत्री मंईयां योजना की शुरुआत करने गए थे परंतु विडंबना देखिए वहीं के जिस “होपनी मरांडी,दांदु हेंबरम,रानी मुर्मू” की जमीन बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा लूट ली गई थी उसे नहीं लौटाया ! झामुमो-कांग्रेस ने गरीबों को 72,000 सालाना देने का वादा किया था।

Breaking : बैनरों व योजनाओं से चंपई सोरेन का नाम व निशान गायब है
हेमंत सोरेन के झूठे वादे की थोड़ी भरपाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में मुख्यमंत्री बहन-बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना पर चंपई सोरेन ने अपनी मुहर लगाई थी। आज हेमंत सरकार के बैनरों व योजनाओं से चंपई सोरेन का नाम व निशान गायब है। यह चंपई सोरेन का अपमान है।

फिर जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन और उन्होंने 𝐂𝐎𝐏𝐘-𝐏𝐀𝐒𝐓𝐄 व सत्ता हथियाना का खेल शुरू किया। खैर दूसरों के किए गए कार्यों पर क्रेडिट लेना और पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दिए गए नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पारंगत प्राप्त हैं। कहते हैं ना कि “नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है नहीं तो शक्ल बिगड़ जाती है” ! झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की शक्ल पूरी तरह बिगड़ चुकी है, अब सिर्फ अंतिम गिनती चालू है।
Highlights


