Ranchi : रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से SIR का विरोध किया है, वह पूरी तरह वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में तैयार किया जा रहा है और इसके पीछे कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकार की भूमिका साफ दिख रही है।
ये भी पढ़ें- Breaking : बड़ी तैयारी में झारखंड कांग्रेस, बदले जाएंगे आधे से ज्यादा जिलों में जिला अध्यक्ष…
Breaking : आदिवासी समाज की तेजी से बदल रही डेमोग्राफी
उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी (जनसंख्या का स्वरूप) तेजी से बदल रही है और इसका सबसे बड़ा असर आदिवासी समाज पर पड़ रहा है। संथाल परगना के कई इलाकों में दर्जनों मामलों में घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी की है और अब वे मुखिया जैसे पदों पर काबिज हो चुके हैं। मरांडी का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में घुसपैठिए विधायक और सांसद भी बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Breaking : कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से रांची लाया गया
Breaking : झारखंड में सनातनियों की आबादी 87.79% से 81.1% रह गई
मरांडी ने जनगणना के आंकड़े भी सामने रखे। उन्होंने बताया कि 1951 में झारखंड में आदिवासियों की आबादी 35.38% थी, जो 2011 में घटकर 26.20% रह गई। वहीं मुस्लिम आबादी 1951 में 8.9% थी, जो बढ़कर 2011 में 14.53% हो गई। इसी तरह सनातनियों की आबादी 1951 में 87.79% थी, जो 2011 में घटकर 81.1% रह गई। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि स्वाभाविक नहीं बल्कि कृत्रिम तरीके से हो रही है।
ये भी पढ़ें- Breaking : SIR के नाम पर अराजकता फैलाने का काम कर रहे राहुल गांधी-बाबूलाल मरांडी
मरांडी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार घुसपैठियों के लिए वोटर कार्ड और राशन कार्ड बनवा रही है। उन्होंने बताया कि 2014 से 2019 के बीच मतदाताओं की संख्या में 9.3% की वृद्धि हुई थी, जबकि 2019 से 2024 के बीच यह आंकड़ा 16.7% तक पहुंच गया। यह राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है और यह दर्शाता है कि साजिशन जनसंख्या बढ़ाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : भरभराकर गिर गई खपरैल मकान, दबकर महिला की दर्दनाक मौत…
Breaking : आरक्षित विधानसभा सीटों पर वोटरों की संख्या में असामान्य बढ़ोतरी हुई
उन्होंने बताया कि खासकर आरक्षित विधानसभा सीटों पर वोटरों की संख्या में असामान्य बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सिमडेगा विधानसभा में 10% और जगन्नाथपुर विधानसभा में 15.7% की वृद्धि हुई है। चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों में भी मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है, जो चिंता का विषय है। मरांडी ने साफ कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके से हो रहा है और झारखंड की पहचान को बदलने की कोशिश की जा रही है।
सौरव सिंह की रिपोर्ट–
ये भी जरुर पढ़ें+++++
Bokaro : पार्टनर को फंसाने की थी योजना खुद फंस गए, दो आरोपी गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा…
Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास
Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी…
Highlights