Advertisment

Dhanbad : भरभराकर गिर गई खपरैल मकान, दबकर महिला की दर्दनाक मौत…

Dhanbad : जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के नेरो पंचायत में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मिट्टी का घर अचानक भरभराकर धंस गया। इस हादसे में घर में खाना बना रही 40 वर्षीय बिसनी देवी की मलबे में दबकर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास 

Dhanbad : परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

घटना के बाद स्थानीय लोग व परिजन आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे 15 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : आदिवासियों को तंग करने वालों पर एसटी-एससी एक्ट लगेगा, जनता की अदालत में-सदन में गरजे चंपाई सोरेन 

ग्रामीणों के अनुसार बिसनी देवी लंबे समय से पक्के मकान की आस लगाए हुए थीं। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन भी किया था, लेकिन अभी तक उन्हें लाभ नहीं मिल पाया था। मजबूरी में वे मिट्टी के पुराने घर में ही रह रही थीं, जो अंततः उनके लिए मौत का कारण बन गया।

Dhanbad : पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही नेरो पंचायत के मुखिया उमेश महतो मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : बड़कागांव के आंदोलन की धमक दिल्ली पहुंची, सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री और वरीय पदाधिकारियों से की मुलाकात 

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में मिट्टी के घरों के धंसने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में प्रशासन को जरूरतमंद परिवारों को शीघ्र आवास मुहैया कराना चाहिए।

सोमनाथ तिवारी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढे़ं++++++

Ranchi Crime : कुरकुरे हत्याकांड में अपराधी को छुपाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार… 

Bokaro : दामोदर नदी में डूबा जिलाबल का जवान, नहाने के दौरान हादसा… 

RIMS-2 विवाद पर भड़के बाबूलाल-आदिवासियों का आवाज दबाना चाहती है हेमंत सरकार… 

Jharkhand Politics : सूर्या हांसदा को आदिवासी मसीहा बताकर खेला खेल रही भाजपा-हेमलाल मुर्मू का बड़ा बयान… 

Dhanbad Breaking : बाईक सवार अपराधियों ने सरेआम मांदरा के मुखिया को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

Surya hansha encounter को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग गोड्डा पहुंची, डीसी और एसपी से मांगा जवाब… 

Breaking : संविधान संशोधन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान-नीतियां देश को मुश्किल दौर में ले जा रही 

 

Jharkhand Scholarship 2026: क्या बढ़ेगी झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति? मुख्यमंत्री...

Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)...

JPSC JSSC Exam Scam: हजारीबाग से बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान,...

JPSC JSSC Exam Scam: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे राजनीतिक और छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष...

Mahindra Pride Classroom Training: महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ने बदली छात्राओं की...

Mahindra Pride Classroom Training: 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' पहल के तहत, कांद्रा के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कॉलेज में 15 दिनों का ऑफलाइन इंटरव्यू...