Breaking : भोजपुर, कैमूर व गया उपचुनाव की आज होगा ऐलान

दिल्ली : मुख्य चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों राज्यों के चुनाव के साथ ही तीन लोकसभा और 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो सकते हैं। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन से खाली हुई है।

वहीं बिहार के भोजपुर जिले के तरारी, कैमूर जिले के रामगढ़, गया जिले के बेलागंज एवं इमामगंज में उपचुनाव होना है। इन सीटों के लिए आज घोषणा हो सकती है। इन चार सीटों में तीन पर महागठबंधन का कब्जा था जबकि एक सीट एनडीए के खाते में थी। राजद के पास रामगढ़ और बेलागंज सीट थी जबकि तरारी सीट पर भाकपा माले के विधायक थे। वहीं इमामगंज से हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी विधायक थे।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा: आज विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...

गांजा का खुदरा सप्लायर गिरफ्तार, थोक मात्रा में खरीद बिक्री करने...

गयाजी : गया पुलिस की डेल्हा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को...