पटना : बिहार में सियासी हलचल जारी है। आज बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक पल-पल सियासी समीकरण बदल रहे हैं। बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक राजधानी पटना के निजी होटल में चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा सांसद संजय जायसवाल, बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के उपनेता हरी सहनी और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी मौजूद हैं। वहीं इस कोर कमेटी की बैठक से मीडिया को दूर रखा गया है।
एसके राजीव की रिपोर्ट

















