Breaking : बिहार बीजेपी के दिल्ली में आज कोर कमेटी की बैठक

पटना : बिहार बीजेपी के दिल्ली में आज यानी 21 दिसंबर को कोर कमेटी की बैठक होने वाली है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल दिल्ली रवाना हुए। कोर कमेटी की इस बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार और संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के सभी बड़े नेता को दिल्ली बुलाया गया है, ताकि पार्टी के भविष्य को लेकर मजबूत कदम उठाए जा सकें।

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर डॉ. दिलीप जयसवाल ने बयान देते हुए कहा कि हम लोगों की कोर कमेटी की बैठक प्रत्येक तीन महीना में होती है। ‌अभी लोकसभा समाप्त हुआ है। हमारे कोर कमेटी के सभी सांसद और केंद्रीय मंत्री दिल्ली में अभी मौजूद हैं। इसलिए हमने सोचा दिल्ली उपयुक्त रहेगा। सभी सांसद जो कोर कमेटी के सदस्य हैं एक साथ शामिल हो जाएंगे। बीते दिनों हुई एनडीए की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को लेकर बैठक हुआ है। कल हमलोग बैठे थे और यह फैसला हुआ कि कार्यकर्ता सम्मेलन हमें प्रत्येक जिला में करना है। वहीं सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने पर विपक्ष के द्वारा सवाल उठाए जाने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि भगवान ना करे जो सवाल उठता है उसी का तबीयत खराब हो जाए।

यह भी पढ़े : ‘BJP 100वीं जयंती पर मनाएगी अटल शताब्दी वर्ष’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...