Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP और JDU के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। राज्यसभा चुनाव का नामांकन का आखिरी दौर चल रहा है। कल नामांकन का आखिरी दिन है। इस बीच बीजेपी और जदयू के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन कर दिया है। भाजपा की तरफ से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता और जदयू की तरफ से पूर्व मंत्री संजय कुमार झा ने नामांकन किया। बता दें कि बिहार में छह सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव होना है।

बता दें कि नामांकन के दौरान सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री व हम प्रमुख जीतनराम मांझी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, मंत्री सुमित कुमार, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विधायक संजय सरावगी, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, जदयू नेता संजय सिंह सहित भाजपा और जदयू के कई नेता मौजूद थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...