भीम सिंह, धर्मशीला गुप्ता और संजय झा ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

पटना : बिहार से राज्यसभा जाने के लिए आज बीजेपी दो और जदयू से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। राज्य के कुल छह सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए बीजेपी प्रत्याशी धर्मशिला गुप्ता और भीम सिंह तो जदयू से संजय झा ने नामांकन किया। बिहार विधानसभा नामांकन की प्रक्रिया पुरी की गई। प्रत्याशियों के नामांकन के समय सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट, चौधरी विजय सिन्हा के अलावे बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी सहित कई नेता भी मौजूद रहे।

बताते चलें की धर्मशीला गुप्ता बिहार दरभंगा जिला की रहने वाली हैं। वो बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। दरभंगा विधानसभा क्षेत्र की धर्मशीला गुप्ता जमीनी कार्यकर्ता रही हैं। धर्मशीला गुप्ता डॉ. नागेंद्र झा महिला महिला विद्यालय में टीचर हैं। दरभंगा नगर निगम के मेयर के पद के लिए साल 2022 में धर्मशीला गुप्ता ने चुनाव लड़ा था हालाकि वो चुनाव हार गई थी।

वहीं डॉ. भीम सिंह भी बिहार के राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के नीतीश कुमार के साथ शूरू की थी। जदयू में डॉ. भीम सिंह मंत्री भी रह चुके है। इस दौरान दौरान बिहार के विकास और प्रगति के लिए कई पहल की हैं। हालांकि बीच के दिनों में डॉ. भीम सिंह का जेडीयू में कुछ खटपट हों गाय था, जिसके बाद डॉ. भीम सिंह बीजेपी के साथ जुड गया, अब उन्होंने बीजेपी ने राज्यसभा भेज दिया है।

बता दें कि जदयू न संजय कुमार झा को अपना प्रत्याशी बानया है। संजय झा बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। संजय कुमार झा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. अरुण जेटली के साथ जुड़े रहे हैं। संजय झा का अपना पब्लिकेशन का बिजनेस है। संजय झा मिथिलांचल में जदयू के बड़े नेता माने जाते हैं। साल 2012 में नीतीश कुमार की पार्टी ज्वॉइन कर ली। साल 2014 में संजय झा दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव हार गए। वह बिहार विधान परिषद का सदस्य भी रहे।बिहार में कैबिनेट मंत्री भी बने।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...