Breaking : बीजेपी नेता के बाद एक और व्यक्ति का गला रेता, दहशत का माहौल…

Breaking 

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। कल बीजेपी नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्याा का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज फिर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला की सूचना मिल रही है। पंडरा ओपी इलाके में रवि स्टील के पास एक व्यक्ति का गला रेत दिया गया है।

Breaking : जांच में जुटी पुलिस
Breaking : जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें- Dhanbad में दिखा टार्जन दी वंडर बस! बिना ड्राइवर के ही दौड़ी बस, बाइक को रौंदते हुए… 

Breaking : बुरी तरह से घायल युवक रिम्स रेफर

घटना में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए रिम्स लाया जा रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बुरी तरह से गंभीर घायल व्यक्ति का नाम भूपेस साहू बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Budget Session : देश में अपना संविधान लागू करना चाहती है बीजेपी-समापन भाषण पर गरजे सीएम हेमंत… 

घटना के बाद मौके पर कोतवाली डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान कर रही है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Bokaro News: 5S राष्ट्रीय अधिवेशन में BSL की टीमों का शानदार...

Bokaro News: वाराणसी में आयोजित 5S पर 12वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में SAIL-बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई...

Hazaribagh News: बड़कागांव में BGR कंपनी के कार्यालय पर हमला, तोड़फोड़...

Hazaribagh News: सोमवार सुबह बरकागाँव थाना क्षेत्र में स्थित बादम कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में अफ़रा-तफ़री मच गई, जब अज्ञात लोगों की भीड़ ने प्रोजेक्ट...

पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में की बड़ी कार्रवाई, 2...

गयाजी : गया पुलिस ने सोमवार की देर रात आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख लूट...