Breaking : बीजेपी नेताओं का तांडव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान…

Breaking

Ranchi : गिरिडीह जिले में हाल ही में घटित घटनाओं को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे को बनाकर रखें और किसी भी हालत में सौहार्द को बिगड़ने न दें। इस बीच, उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका तांडव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-Giridih Clash पर बाबूलाल का हमला, एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा और… 

Breaking : दो भाइयों के बीच विवाद को सुलझाना चाहिए ना कि आग लगाना चाहिए-इरफान अंसारी

Breaking : सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया जाएगा
Breaking : सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया जाएगा

डॉक्टर इरफान अंसारी ने छत्तीसगढ़ीया के तथाकथित नेताओं पर भी निशाना साधा, जिन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि दो भाइयों के बीच कोई विवाद हो, तो उसे सुलझाना चाहिए, न कि उसे आग लगाने का काम करना चाहिए। ऐसे नेताओं की गतिविधियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस तरह के विवादों को सुलझाने के बजाय आग में घी डालने का प्रयास करने वाले नेताओं पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, हो गई फरार, फिर प्रेमी ने पति पर कर दिया चाकू से वार… 

किसी भी कीमत में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड का सामाजिक सौहार्द किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस से अपील की कि वे किसी भी दबाव में आकर काम न करें, खासकर भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने से बचें। उनका कहना था कि पुलिस को निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए ताकि राज्य में शांति बनी रहे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Clash मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 महिला समेत 15 गिरफ्तार, यूपी स्टाइल में चला बुलडोजर… 

डॉक्टर इरफान अंसारी ने साफ लफ्जों में कहा कि राज्य सरकार किसी भी कीमत पर राज्य के सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे नेताओं की गतिविधियों को रोकना अत्यंत महत्वपूर्ण है जो जानबूझकर माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : झरिया में फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल, लाखों का सामान… 

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img