Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Dhanbad : दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, हो गई फरार, फिर प्रेमी ने पति पर कर दिया चाकू से वार…

Dhanbad : Dhanbad में लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसजोड़ा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में बांसजोड़ा गोलाई निवासी सुबोध विश्वकर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी प्रीतम कुमार भुइयां को गिरफ्तार कर लिया वहीं घटना में युक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : होली में गए थे गांव, घर पर पड़ गया लाखों का डाका… 

Best GPS in Jharkhand

Dhanbad : दो बच्चों की मां का गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बताया जाता है कि बांसजोड़ा गोलाई निवासी एक युवक का वहीं की रहने वाली दो बच्चों की मां से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच महिला कुछ महीनो पहले दोनों बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी और धनबाद में ही किराये का मकान लेकर रहने लगी। एक माह तक प्रेमी के साथ रहने के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी को छोड़ कर वापस अपने पति के पास पहुंच गयी।

ये भी पढ़ें- Giridih Clash पर बाबूलाल का हमला, एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा और… 

Dhanbad : नशे में धुत होकर आया था होली खेलने

इसी बीच होली के दिन प्रेमी नशे में धुत होकर प्रेमिका को रंग लगाने के लिए उसके घर पहुंच गया। इसी बीच प्रेमिका का पति भी घर पहुंच गया। पति के आने की भनक लगते ही प्रेमिका ने प्रेमी को बिस्तर के नीचे छिपा दिया। लेकिन पति को इसके पता चल गया। पति ने प्रेमी को खींचकर बाहर निकाला और फिर इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : बदलेगा मौसम चलेंगी तेज हवाएं, इतने दिन बारिश के आसार… 

Best GPS in India

आरोपी युवक गिरफ्तार

इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका के पति के सीने पर चाकू से जोरदार वार कर दिया और फरार हो गया। पति गंभीर अवस्था में जमीन पर ही गिर पड़ा। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Clash मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 महिला समेत 15 गिरफ्तार, यूपी स्टाइल में चला बुलडोजर… 

घटना की सूचना मिलने के बाद लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। लोयाबाद थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : फिल्मी स्टाईल में ट्रक चोरी कर भाग रहे दो अपराधी धराए, पश्चिम बंगाल में… 

पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ हो गई थी फरार

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का गांव के रहने वाले प्रीतम कुमार भुइयां से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान घरवालों को इसका पता चल गया। जिसके बाद महिला ने अपने पति के सामने ही अपनी मांग में सिंदूर भरवा दिया। जिसके बाद महिला ने अपने एक बच्चे को लेकर पति का घर छोड़ दिया और धनबाद में ही किराये का मकान लेकर रह रही थी। कुछ दिनों तक अपने प्रेमी के साथ रहने के बाद उसका मनमुटाव होने लगा और इसी बीच उसने अपने प्रेमी को छोड़ वापस अपने पति के पास आ गई।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...