Breaking : दिल्ली में बीजेपी की हाईलेबल मीटिंग, जातीय जनगणना और पहलगाम सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

Breaking 

Desk : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिव मौजूद रहे। इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठनात्मक मामलों के साथ-साथ कुछ अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : फिर गरजेंगे बादल! वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी… 

Breaking : अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा हुई

Breaking : अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेता रहे मौजूद
Breaking : अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेता रहे मौजूद

सूत्रों के अनुसार, बैठक में जातीय जनगणना को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से विचार किया गया। विपक्ष द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाए जाने के बीच भाजपा नेतृत्व इससे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने में जुटा है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हालिया घटनाओं और सुरक्षा हालात पर भी चर्चा की गई, जिसमें अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope : प्रेम संबंधों में आ सकती है खटास, वृश्चिक राशि वालों का आज ऐसा रहेगा दिन… 

इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों, संगठन को और मज़बूत करने की योजनाओं और बूथ स्तर तक की सक्रियता पर भी बात हुई। जे.पी. नड्डा ने नेताओं को जनता से सीधे जुड़ने और जनभावनाओं को समझने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक को पार्टी की आगामी रणनीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...