Advertisment

Breaking: उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल

Desk. खबर उत्तराखंड से है। भीमताल में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसमें कई घायल की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि बस अल्मोडा से हलद्वानी जा रही थी। इसी दौरान भीमताल में हादसा हुआ।

उत्तराखंड में भीषण हादसे में तीन की मौत

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोडा से हलद्वानी जा रही एक बस भीमताल के पास अनियंत्रित होकर 1500 फुट गहरी खाई में गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई घायल हो गये, जिनमें कई की हालत गंभीर है। घायलों को भीमताल ले जाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल ही सेना का एक वाहन खाई में गिरा था

बता दें कि कल ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ था। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया था। इसमें पांच जवानों की मौत हो गयी थी, जबकि हादसे में कई सैनिक के घायल हो गये थे। जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में सेना का वाहन रास्ता भटक गया था और गहरी खाई में गिर गया था।

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...