श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल

Desk. बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है। श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू के अखनूर के टांडा इलाके में गहरी खाई में गिर गई है। इससे 21 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना जिले के कालीधार इलाके में हुई। बस करीब 150 फीट नीचे खाई में गिर गई।

हादसे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है, ‘जम्मू के पास अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हाथरस से श्रद्धालुओं को लेकर बस शिवखोरी जा रही थी। इस दौरान चौरा के तुंगी मोड़ के पास बस गहरी खाई में गिर गई। इससे 21 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 40 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...