Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : सीएम हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि…

Breaking 

Ranchi : झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

ये भी पढ़ें- Breaking : कल होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

Breaking : झारखंड की आत्मा को पहचान देने वाले जननायक थे दुर्गा सोरेन-सीएम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन न केवल एक जुझारू नेता थे, बल्कि झारखंड की आत्मा को पहचान देने वाले जननायक भी थे। राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कल्पना सोरेन ने भी दुर्गा सोरेन के विचारों और सिद्धांतों को जनसेवा का मार्गदर्शक बताया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पैन कार्ड मामले में विधायक स्वेता सिंह की सफाई-विरोधी बस ख्याली पुलाव पका रहे हैं और… 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और स्व. दुर्गा सोरेन के अनुयायी मौजूद रहे। सभी ने मौन श्रद्धांजलि देकर अपने प्रिय नेता को याद किया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, बिहार विधान...

पटना: बिहार विधान परिषद में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने कुल 40 पदों...

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे, केंद्र सरकार ने...

पटना: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 100 वर्ष पूरे होने पर पटना में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस खास...

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...