India Pakistan Attack : मिसाइल अटैक नाकाम, भारत के IDS ने मार गिराई, पाक के 4 एयरबेसों पर जोरदार धमाके

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर तनाव बना हुआ है। गुरुवार के बाद शुक्रवार देर शाम से ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के 26 शहरों में आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए। जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली (IDS) ने पूरी तरह विफल कर दिया। इस बीच पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि भारत ने छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तान ने इसे भारत का गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने एयरबेस बंद कर नोटम जारी किया है।

Goal 7 22Scope News

भारतीय सेना ने अभी पुष्टी नहीं की है

हालांकि, भारत सरकार की ओर से हमले को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन भारतीय सेना की तरफ से वीडियो जारी किया गया है। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के चार एयरबेस रावलपिंडी, मुरीद चक्रवाल, सोरकोट और नूरखान को निशाना बनाया है। वहीं अमृतसर में पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम किया गया है। साथ ही भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को मार गिराया।

यह भी देखें :

पाकिस्तानी सेना ने क्या कहा?

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि भारत की ओर से छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं। यह मिसाइलें भारत ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस से दागी हैं। जनरल अहमद ने भारत के इस कदम का विरोध करते हुए गैर-जिम्मेदाराना और बेहद खतरनाक बताया है। यदि भारत का यह आक्रमक रुख जारी रहता है तो मामला और तनावपूर्ण हो जाएगा।

यह भी पढ़े : Big Breaking : पाकिस्तान से तनाव के बीच रोका गया IPL

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...