Breaking : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा नेमरा पहुंची, भावुक माहौल में उमड़ा जनसैलाब

Breaking 

Nemra : झारखंड आंदोलन के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा मंगलवार को राजधानी रांची से रवाना हुई और अब रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंच चुकी है। उनके पैतृक गांव नेमरा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर आंख नम है, हर चेहरा भावुक।

रांची से नेमरा तक की सड़कें जनसैलाब से भरी रहीं। अंतिम दर्शन के लिए लोग सड़क किनारे खड़े होकर ‘गुरुजी अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Breaking : बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग

गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग, राजनीतिक कार्यकर्ता, आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से राजकीय सम्मान की पूरी तैयारी की गई है। पारंपरिक रीति-रिवाजों और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आज शाम शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार होगा।

झारखंड के इस महान नेता की अंतिम यात्रा केवल एक शव यात्रा नहीं, बल्कि एक युग की विदाई है। पूरा राज्य आज दिशोम गुरु को अंतिम प्रणाम कर रहा है।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...