Breaking: अरविंद केजरीवाल से ईडी की पूछताछ शुरू, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Desk. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम ने उनके घर पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को 10वां समन सौंपा कर उनसे पूछताछ भी शुरू कर दी है। वहीं अटकलें लगायी जा रही हैं कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

बता दें कि आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गिरफ्तारी से राहत देने से इनकर कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने अरिवंद केजरीवाल को समन दिये जाने को लेकर ईडी से भी ठोस सबूत मांगा था। वहीं अब इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

बता दें कि कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नौ समन को नजर अंदाज किया है। साथ ही इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है। इस बीच ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। इस पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही ईडी से भी जवाब मांगा है।

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...