Breaking : धनबाद में ईडी की रेड, इस मामले में पहुंची जांच एजेंसी

धनबाद. धनबाद में ईडी की टीम दबिश करने पहुंची है। जानकारी के अनुसार, एनएचएम के 6.97 करोड़ के घोटाला मामले में ईडी की टीम प्रमोद सिंह के घर पहुंची है। यहां चार वाहनों में सुरक्षाबलों के साथ रांची से ईडी की टीम पहुंची है।

धनबाद में ईडी की रेड

बताया जा रहा है कि, सहयोगी नगर सेक्टर थ्री स्थित आवास में ईडी की टीम छानबीन कर रही है। प्रमोद सिंह 2016 में हुए घोटाले का आरोपी है। कई बार ईडी इस मामले में कार्रवाई कर चुकी है। 4 जुलाई को भी ईडी इस मामले में छापेमारी कर चुकी थी।

उस दौरान ईडी ने प्रमोद सिंह के कई सहयोगियों के आवास पर भी छापेमारी की थी। साथ ही चार वाहनों को भी जब्त किया था। मामले में ईडी ने प्रमोद सिंह को 11 जुलाई को पूछताछ के लिए रांची बुलाया था। हालांकि अस्वस्थ होने का आवेदन देकर प्रमोद सिंह ईडी कार्यालय नहीं गये थे।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...

Bihar Law and Order Review: बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस,...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में...