Breaking : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा बयान, इस दिन ले लूंगा राजनीति से संन्यास…

Breaking Ranchi : झारखंड की राजनीति में एक नई हलचल उस समय देखने को मिली जब झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित ‘कॉफी ऐट चेंबर’ कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी राजनीतिक यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 में वे 75 वर्ष के हो जाएंगे और यह उनका अंतिम चुनाव होगा।

वित्त मंत्री ने मंच से स्पष्ट रूप से कहा, “मेरी राजनीतिक शुरुआत कांग्रेस से हुई थी और अंत भी कांग्रेस में ही होगा। मैंने जीवन में कई दल बदले, लेकिन मन में यह सवाल हमेशा बना रहा कि आखिर मेरी यात्रा कहां खत्म होगी। आज मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा।”

Breaking : ‘राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू हुई थी, कांग्रेस पर ही खत्म होगी’

उन्होंने अपनी 50 वर्षों की राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि राजनीति ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और झारखंड के लोगों ने जो स्नेह और विश्वास दिया, वह उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

राधाकृष्ण किशोर के इस बयान को झारखंड की राजनीतिक दिशा और आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। उनके इस संकेत को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी राजनीतिक रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में चेंबर के सदस्यों, व्यवसायियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका में रहते हैं या संगठनात्मक भूमिका में बदलाव लाते हैं।

best tuition in jamshedpur, best tuition teacher in jamshedpur
Top Home Tutors in Jamshedpur – Best Private Tuition, Top Tutorials in Jamshedpur – Best Private Tutorials

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img