Breaking: रांची में पूर्व पार्षद को मारी गोली, पारस अस्पताल में भर्ती

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। धुर्वा थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई है। इसमें पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली लगी है। इसके बाद गंभीर घायल हालत में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।

पूर्व पार्षद को मारी गोली

वहीं गोलीबारी की घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की खबर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे। इसके बाद घायल पूर्व पार्षद को पारस अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि गोलीबारी किस लिए हुई। इसका स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

spot_img

Trending News

Social Media

152,000FansLike
26,200FollowersFollow
628FollowersFollow
675,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img