Breaking: रांची में पूर्व पार्षद को मारी गोली, पारस अस्पताल में भर्ती

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। धुर्वा थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई है। इसमें पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली लगी है। इसके बाद गंभीर घायल हालत में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।

पूर्व पार्षद को मारी गोली

वहीं गोलीबारी की घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की खबर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे। इसके बाद घायल पूर्व पार्षद को पारस अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि गोलीबारी किस लिए हुई। इसका स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

15 साल पुराने विवाद में चाचा ने भतीजे को कुदाल से...

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियार गांव में एक कट्ठा जमीन को लेकर 15 साल पुराने विवाद में चाचा ने...