Breaking : राजधानी में अपराधियों का तांडव, डाकबंगला चौराहे पर धांय-धांय

पटना : अभी-अभी राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म होते नजर आ रहा है। ताजा मामला पटना का है जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोना कारोबारी बैग लूट के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया है।

मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र डाकबंगला स्थित सम्राट होटल के समीप का बताया जा रहा है। जहां अपराधियों ने एक युवक से बैग लूटने के दौरान उसका विरोध करने पर गोली चला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गोली घायल युवक के हाथ में लगी है। बाइक सवार अपराधी बैग को लूट कर फरार हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी दो की संख्या में एक बाइक पर सवार थे।

बता दें कि लूट का विरोध करने पर युवक के ऊपर गोली चला दी। गोली सीधे उसके हाथ में जा लगी और बैग उसके हाथ से छूट गया। हालांकि घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल के लिए भेज दिया है। बता दें कि लूटते हुए सीसीटीवी का वीडियो सामने आ गया है। फिलहाल कोतवाली थाने की पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगालने में जुट गई है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...