राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी, 2 युवकों को मारी गोली

248
Advertisment

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां अपराधियों ने शनिवार की रात राजधानी में खूनी खेल खेला है। कदमकुंआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्पॉट पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है मृतक का नाम राजू यादव है जबकि घायल शख्स का नाम राजू बौना बताया जा रहा है।

Advertisment

राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी – CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घायल राजू बौना को किडनी के पास दो गोली लगी है और उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। एक सप्ताह के भीतर कदमकुआं थाना क्षेत्र में हत्या की दूसरी वारदात है। पिछले सोमवार को भी अपराधियों ने एक कारोबारी रमेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

https://22scope.com/3-people-injured-in-open-firing-violent-clash-in-the-capital/

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Advertisement