गौतम गंभीर राजनीति से लेंगे सन्यास! बीजेपी अध्यक्ष से किया अनुरोध

दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर सक्रिय राजनीति से सन्यास ले सकते हैं। उन्होंने इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

गौतम गंभीर राजनीति से लेंगे सन्यास!

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से से अनुरोध किया है। मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हृदय से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!’

बता दें कि इस साल लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है। गौतम गंभीर 2019 में बीजेपी के टिकट से पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा था और इस पर जीत भी दर्ज की थी।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...