Breaking : आज ही शपथ लेंगे हेमंत सोरेन…

22Scope News

Breaking

रांची – झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हेमंत सोरेन 7 जुलाई के जगह पर आज ही शपथ लेंगे। आज शाम को 5 बजे हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के सीएम के पद की शपथ लेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि हेमंत सोरेन पहले 7 जुलाई को शपथ लेने वाले थे पर राज्यपाल ने इंडिया गठबंधन को आज ही सरकार बनाने का न्योता दिया है।

आज शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इनके साथ तीन अन्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। वहीं कैबिनेट का विस्तार 7 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

जाने अबतक क्या हुआ

बता दें कि आज सत्ताधारी विधायकों की बैठक कांके रोड स्थित सीएम आवास में हुई। इस बैठक के दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायकों ने हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद चंपई सोरेन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष अपना इस्तीफा सौंपा।

उसके बाद हेमंत सोरेन ने विधायकों के हस्ताक्षर किया हुआ पत्र को राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने फिर से सरकार बनाने के दावा भी पेश किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रभारी जीए मीर, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, प्रदीप यादव और विनोद सिंह मौजूद रहे।

Share with family and friends: